फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक व मुनीम के साथ मारपीट, लूट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। कानपुर की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के मुनीम व ट्रक चालक से कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। मुनीम ने मोबाइल, बाइक व 15 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। कानपुर के आजाद कुटिया मोहल्ला निवासी सतीश कुमार (35) ने बताया कि कानपुर की ही एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में मुनीम हैं। शुक्रवार देर शाम कंपनी का ट्रक बालू लेने गरौठा थाने के मोती कटरा घाट जा रहे थे। जिसकी देखरेख के लिए मुनीम सतीश बाइक से पीछे थे। बताया कि मझगवां थाने के टोला रावत गांव के पास बाइक सवार आठ बदमाशों ने ट्रक रोक पहियों की हवा निकाल दी। मुनीम सतीश व ट्रक चालक बदन सिंह से तीन मोबाइल, 15 हजार रुपये व बाइक लूट ली। विरोध करने पर दोनों को मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे खदान संचालक ने घायल मुनीम को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

वहीं सीओ अभय नारायण राय ने बताया कि तीन दिन पूर्व ट्रक की टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त हुई थी। चालक द्वारा बाइक सही न कराने पर दोनों पक्षों में विवाद है। इसी बात को लेकर मारपीट हुई है। उन्होंने कहा कि लूट की बात बेबुनियाद है। मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें