मौदहा। कस्बे में फावड़े के हमले से घायल युवक ने इलाज के दौरान गुरुवार रात दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
एक फरवरी को कस्बे साजन तालाब मोहल्ला निवासी मुख्तार उर्फ लाला (28) पर फावड़े से हमला हुआ था। इनके सिर में गंभीर चोट लगी थी। पुलिस ने गंभीर हालत में भर्ती कराया था। बाद में मुख्तार को सदर अस्पताल भेजा गया। एक पखवारे से मुख्तार का कानपुर के एक अस्पताल में इलाज हो रहा था। गुरुवार रात मौत हो गई। कोतवाल पवन कुमार पटेल ने बताया कि आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
(संवाद)