फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पुलिस की पकड़ से दूर तीन हत्यारोपी

Wed, 08 Jan 2025 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के इटरा गांव में मंगलवार को हुए गोलीकांड के नामजद आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने रात भर छापे मारे। इसके बाद भी तीन मुख्य आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने तीन टीमें बनाई हैं।
विज्ञापन

उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक निजी सुरक्षाकर्मी के शरीर में दायीं ओर सीने के नीचे गोली आर-पार हो गई थी। सिर में दाहिनी ओर कनपटी के ऊपर धारदार हथियार से वार करने के निशान भी मिले हैं।
पोस्टमार्टम डॉ. उमाकांत वर्मा ने किया है। कस्बे के पूर्व चेयरमैन स्व.आनंदी प्रसाद पालीवाल के पुत्र राहुल उर्फ टिंकू पालीवाल एवं आलोक पालीवाल के बीच खेत में पानी लगाने को लेकर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे विवाद हुआ।
विज्ञापन

विवाद में गाली गलौज के बाद हुई गोलीबारी में टिंकू पालीवाल के सुरक्षाकर्मी फूल सिंह प्रजापति की गोली लगने व अन्य चोटें आने से मौत हो गई। राहुल उर्फ टिंकू पालीवाल ने अपने सगे भाई आलोक पालीवाल, अजय पालीवाल, संजय पालीवाल, पुनीत पालीवाल व इस्लाम खान के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घटना के बाद पुनीत पालीवाल एवं इस्लाम खान को गिरफ्तार कर लिया है।
दोनों से पूछताछ चल रही है। इनके कब्जे से पुलिस ने कुछ हथियार भी बरामद किए है। अन्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। थानाध्यक्ष अनूप कुमार सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गई हैं।
कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। वहीं गोलीकांड में जान गंवाने वाले फूल सिंह प्रजापति का बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद उसके गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें