हमीरपुर। विद्यालयों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए डीएम ने बैठक कर बिना फिटनेस प्रमाण पत्र के दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर लगाम लगाने के निर्देश दिए हैं। बीएसए ने ऐसे 12 निजी स्कूलों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
बीएसए आलोक सिंह ने बताया कि डीएम के सख्त निर्देश हैं कि तीन दिनों के अंदर सभी स्कूली वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र तैयार होने चाहिए। तय समय में वाहनों का फिटनेस नहीं कराया तो स्कूल की मान्यता रद्द की जाएगी।
वहीं, सड़कों की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराए जाने के लिए बीएसए को निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद सड़कों में सेफ्टी चिह्न आदि बनाए जाएंगे।
बीएसए आलोक सिंह ने बताया कि सड़क किनारे संचालित सभी स्कूलों की जांच करनी है। जिसके लिए सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित कर सड़कों की जांच रिपोर्ट मांगी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद सड़कों में सेफ्टी चिह्न सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे।
इन स्कूलों को जारी नोटिस
1- मलखान सिंह तोमर पूर्व माध्यमिक विद्यालय रहंक, राठ।
2- मां सरस्वती विद्या मंदिर टिकरिया, राठ।
3- कानपुर पब्लिक स्कूल ।
4- लक्ष्मी नरायन पब्लिक स्कूल इटैलियाबाजा, राठ।
5- मातृ छाया पब्लिक स्कूल मसगवां, सरीला।
6- किशनू बाबू शिवहरे पब्लिक स्कूल सिसोलर।
7- मून लाइट पब्लिक स्कूल उरई रोड गोहांड।
8- सरदार पटेल स्कूल रमेड़ी डांडा हमीरपुर।
9- डीएसआर गुरुकुलम एकेडमी उमरिया।
10- एपेक्स पब्लिक स्कूल पठानपुरा राठ।
11- मॉर्डन पब्लिक स्कूल मौदहा।
12- जेएसएम पब्लिक स्कूल जरिया।