फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बालिका से दरिंदगी करने वालों को मिले फांसी की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजस्थान में 13 वर्षीय बालिका के साथ हुई दरिंदगी की घटना को लेकर महिलाओं में गहरा आक्रोश है। कांग्रेस पार्टी की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष और महिला अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही दोषियों को फांसी की सजा देने की भी मांग की गई है।
विज्ञापन


कांग्रेस महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिया द्विवेदी महिला अधिवक्ताओं के साथ कलक्ट्रेट पहुंचीं। वहां महिलाओं की टोली बालिका का चित्र लिए न्याय की मांग कर रही थी। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देने के बाद महिला अधिवक्ता सती कुशवाहा ने कहा कि इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। ऐसे जघन्य अपराध से समाज में भय और आक्रोश का माहौल है। ज्ञापन में पीड़ित परिवार को सुरक्षा और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई। इस दौरान प्रेम कुमारी, शिखा, गुड़िया, आकांक्षा, लक्ष्मी, रीता, खुशी, मोहिनी, सुनीता, फातमा, शाइस्ता बानो, शकुंतला, स्नेहा सहित कई महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें