फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: कार को डंपर ने मारी टक्कर, व्यापारी घायल

विज्ञापन
फोटो 09 एचएएमपी 09- हाईवे पर डंपर से क्षतिग्रस्त कार। परिजन - फोटो : 1
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। महोबा जनपद के कबरई कस्बा निवासी व्यापारी विजय गुप्ता बुधवार की रात कानपुर से लौट रहे थे। उनकी कार को हाईवे पर एक तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में विजय गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


विजय अपनी पत्नी मधु गुप्ता और पुत्र वैभव गुप्ता के साथ पुत्री को कानपुर छोड़कर वापस कबरई लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे नरायनपुर के समीप हाईवे पर यह घटना हुई। डंपर चालक टक्कर मारकर मौके से भाग गया। घायल विजय गुप्ता ने अपने रिश्तेदार व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू को सूचना दी। महेश गुप्ता दीपू ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उपचार के बाद विजय गुप्ता की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें