फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: घर में घुसे चोरों ने महिला को तमंचे से गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



राठ (हमीरपुर)। मझगवां थाने के कुल्हैंड़ा गांव में घर में घुसे चोरों ने महिला के जागने पर तमंचे से गोली मार दी। छर्रे महिला की जांघ में घुस गए। एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने झांसी रेफर कर दिया। अपर एसपी मायाराम वर्मा व सीओ पीके सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।



कुल्हैंड़ा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह राजपूत ने बताया वह कृषक हैं। इकलौता पुत्र शिवम इंदौर में एसएससी की तैयारी करते हैं। शनिवार रात पत्नी आनंद कुमारी (35) के साथ छत के ऊपर बने कमरे में सो रहे थे। रात करीब दो बजे छत के रास्ते चढ़े चोर आंगन का जाल खोलकर मकान में घुस गए। चोर कमरे में रखा सूटकेस व अलमारी तोड़ने लगे। आहट मिलने पर पत्नी की नींद खुल गई। जाल खुला देख उन्होंने बंद कर दिया और शोर मचाया। तभी घर में घुसे बदमाशों ने तमंचे से फायर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




गोली के छर्रे आनंद कुमारी की जांघ में घुसने से वह लहुलुहान हो गईं। चीख-पुकार सुनकर वह मौके पर पहुंचे और पत्नी को संभालने लगे। तभी चोर फायर करते हुए छत के रास्ते भाग खड़े हुए। हालांकि चोर घर से कुछ भी ले जाने में कामयाब नहीं रहे। 108 एंबुलेंस की मदद से आनंदी को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉ चतुर्भुज सिंह ने मेडिकल काॅलेज झांसी रेफर कर दिया। मझगवां एसओ अजीत कुमार सिंह ने कहा सुरेंद्र राजपूत की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं फील्ड यूनिट टीम ने भी घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें