फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्यान्न उठान के दौरान घटतौली से कोटेदारों ने किया हंगामा

विज्ञापन
गोहांड कस्बे में विरोध प्रदर्शन करते कोटेदार। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
गोहांड। सार्वजनिक खाद्यान्न उठान के दौरान घटतौली को लेकर कोटेदारों ने जमकर हंगामा काटा। कोटेदारों ने आरोप लगाया कि प्रति क्विंटल दो किलो राशन कम दिया जा रहा है। कोटेदारों की नाराजगी को देखते हुए एसएमआई अधूरा वितरण छोड़ गोदाम में ताला डालकर चली गईं।
विज्ञापन

स्थानीय मंडी स्थित खाद्यान्न भंडारण गृह से मंगलवार को कोटेदारों को राशन का उठान एसएमआई द्वारा किया जा रहा था। घटतौली की शंका होने पर कोटेदारों ने बस्ती से इलेक्ट्रानिक कांटा लाकर दोबारा तौल कराई। इस 100 किलो राशन में 98 किलो निकला। कोटेदार हंगामा करने लगे। उन्होंने एसएमआई को खरी खोटी सुनाई। इसके पूर्व विकासखंड के 23 कोटेदार राशन का उठान कर चुके हैं। शेष कोटेदारों ने विभागीय कांटे से राशन का उठान कराने से मना कर दिया। राजनीकांत बीरा, वीरेंद्र सिंह चिकासी, सुरेंद्र सिंह गोहांड, महेशलाल, सूरज प्रसाद आदि कोटेदारों ने बताया कि घटतौली का यह सिलसिला विगत कई माह से चल रहा है। उनका कहना है कि जब तक जिला पूर्ति अधिकारी मौके पर आकर समस्या का निस्तारण नहीं करते, तब तक राशन का उठान नहीं किया जाएगा। वहीं जिला पूर्ति अधिकारी आरएस यादव ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। उन्होंने बांट माप तौल इंजीनियर को तत्काल कांटे का निरीक्षण करने को कहा। जब तक उठान छोटे कांटे से होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें