मौदहा। आरएसएस की तरफ से शनिवार को रामलीला मैदान में अमृत महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भारत माता की झांकी के साथ स्कूली छात्राओं ने शोभायात्रा निकाली।
महिलाओं और छात्राओं ने तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाते हुए देश की एकता का संदेश दिया। कस्बे में यात्रा निकालने के बाद रामलीला मैदान में देश की आजादी में शहीद हुए क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम गोपाल गुप्ता, मेडेलाल, मइयादीन सिंह, लक्ष्मीनारायण आनंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। कानपुर की डॉ.पूनम द्विवेदी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। ज्योत्सना सिंह, जिलाध्यक्ष रामदत्त पांडेय, शिवांगी राजपूत, राजनारायण गुप्ता, आशीष गुप्ता, आशीष सिंह, रामप्रकाश पथिक, अनिल अग्रवाल आदि रहे। संवाद