मौदहा। नगर के गांधी इंटर कालेज में माध्यमिक शिक्षक संघ की एक बैठक इकाई मंत्री अभय प्रताप सिंह परिहार की अध्यक्षता में हुई। जिसमें जिलामंत्री रमेश कुमार ने शासन के इंटरमीडिएट एक्ट विरोधी कार्य, दो पालियों में विद्यालय चलाने और सुबह 8 से शाम 4:30 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहने की बाध्यता का विरोध किया।
शिक्षकों से अपील की गई कि 8 सितंबर को समस्त शिक्षक शिक्षण कार्य का बहिष्कार करेंगे। प्रांतीय उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद व्यास व जयप्रकाश त्रिपाठी ने बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षकों से शिक्षण कार्य बहिष्कार को सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर प्रेम नरेश, अशोक कुमार वर्मा, रामरूप सिंह व शिशुपाल सिंह रहे। (संवाद)