राठ। पुरानी पेंशन बहाली, कैशलेस चिकित्सा आदि मांगों को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीआरसी कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने एबीएसए संतोष वर्मा को 21 सूत्री मांगपत्र सौंपा है। ब्लाक अध्यक्ष विनय राजपूत ने कहा समाज को सही दिशा देने वाला शिक्षक उपेक्षित है। महामंत्री ओमप्रकाश परिहार ने कहा अपने हक के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।
धरना-प्रदर्शन में सत्येंद्र सिंह, गोविंददास साहू, अनिल महान, धनंजय सिंह, रामकुमार, जसवंत, केदारनाथ, आशीष राजपूत, यादवेंद्र, देवेंद्र त्रिपाठी, आनंद स्वरूप, हरिशंकर यादव, आशाराम राजपूत, ज्ञानेंद्र, नरसिंह, राजकुमार, मुरलीधर, जगराम, कालका प्रसाद, अमित दीक्षित, हेमेंद्र सिंह, करन सिंह, संगीता, गीता देवी आदि रहीं। (संवाद)