फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू डंपर ने छात्रा को रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर में बेतवा पुल पर मंगलवार सुबह करीब नौ बजे स्कूल जा रही कक्षा नौ की छात्रा को डंपर ने पीछे से रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना पर स्कूल जा रहे तमाम छात्र-छात्राओं ने आक्रोशित होकर अपनी साइकिलें फेेंककर कानपुर-सागर नेशनल हाईवे-34 पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। जाम के कारण सैकड़ों छोटे व बड़े वाहनों की पुल के दोनों ओर लंबी लाइनें लग गईं। पुलिस और परिजनों के समझाने के बाद किसी तरह जाम खुल सका।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के हेलापुर गांव की मानसी (14) पुत्री विनोद साहू शहर के राजकीय बालिका इंटर कालेज में कक्षा नौ में पढ़ती थी। मंगलवार सुबह वह साइकिल से अन्य सहेलियों के साथ पढ़ने स्कूल जा रही थी। तभी बेतवा पुल पर पीछे से आ रहे डंपर ने उसकी साइकिल में टक्कर मार रौंदता हुआ निकल गया। जिससे मानसी की मौके पर मौत हो गई।
यह घटना देख पीछे आ रहे छात्र-छात्राओं ने पुल पर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ सदर अनुराग सिंह कोतवाली पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। छात्रा आकांक्षा, रोशनी व स्मृति सहित अन्य छात्रों ने सीओ सदर और कोतवाल के सामने कहा पांच किमी दूर स्कूल पढ़ने जाने के लिए रोडवेज बसें नहीं रुकती हैं। प्राइवेट साधनों ने किराया बढ़ा दिया है। मजबूरी में साइकिल से स्कूल जाना पड़ता है।
विज्ञापन

बच्चों ने कहा कि रोडवेज बस की सुविधा के साथ पुल के दोनों तरफ सिपाहियों की ड्यूटी लगाई जाए। भारी वाहनों की एंट्री पर स्कूल खुलने और बंद होने तक रोक लगाने के साथ पुल के दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर बनवाए जाएं। सीओ व बच्चों के अभिभावकों के समझाने के बाद उन्होंने जाम खोला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ सदर अनुराग सिंह ने बताया डंपर चालक को यमुना पुल के पास गिरफ्तार कर लिया गया है। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बताया कि बच्चों की मांगों पर कार्रवाई की जाएगी।
बेटी की मौत से मां सदमे में, साथी छात्राएं बदहवास
हादसे में मानसी की मौत से मां सुधा साहू और परिवार के लोग सदमे में हैं। मृतक की बड़ी बहन प्रांशी भी जीजीआईसी में इंटर की छात्रा है। इसी वर्ष मानसी का कक्षा नौ में प्रवेेश कराया गया था। घटना से साथी छात्राएं भी बदहवास हैं। सहेली रोशनी और आकांक्षा ने बताया ऐसी घटनाएं रोकी जा सकती हैं यदि स्कूली बच्चों को आने और जाने के लिए रोडवेज बसों की सुविधा मुहैया कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें