फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी कारखाने में हुए विस्फोट में घायल की मौत

विज्ञापन
मेरापुर मोहल्ले में मृतक के घर के बाहर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर के मेरापुर मोहल्ले में दो किमी दूर पक्के मकान में चल रहे आतिशबाजी कारखाने में 13 दिन पूर्व हुए विस्फोट में गंभीर घायल युवक की इलाज के दौरान कानपुर में मौत हो गई। शव घर आने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। उनके चचेरे भाई का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

नौ सितंबर को शहर के मेरापुर मोहल्ला निवासी राजकुमार गुप्ता के आतिशबाजी कारखाने में विस्फोट से उनके पुत्र ज्ञानेंद्र (20) और चचेरे भाई बृजेंद्र (30) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कारखाना कस्बे से करीब दो किमी दूर संगमहेश्वर मंदिर के पास यमुना नदी किनारे अपने खेत पर बने पक्के मकान पर चला रहे थे।
विस्फोट में बृजेश के ऊपर छत गिर गई थी। हादसे में बृजेंद्र के दबने पर हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर किया गया था। मंगलवार की रात कानपुर में उनकी मौत हो गई। विस्फोट में घायल चचेरे भाई ज्ञानेंद्र का उपचार कानपुर में चल रहा है। संवाद

मृतक बृजेंद्र की फाइल फोटो।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें