फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंहदी में सुषमा व भाषण में अनुषा यादव ने मारी बाजी

विज्ञापन
शहर के मां गौरा महाविद्यालय में आयोजित मेंहदी प्रतियोगिता में हाथों की मेंहदी दिखाती छात्राएं। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर के मां गौरा महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा एवं साहित्यिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मेहंदी में सुषमा व भाषण में अनुषा यादव ने बाजी मारी।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रबंधक रंजना पांडेय ने कार्यक्रम की शुरुआत कराई। पहले दिन मेंहदी, निबंध व भाषण प्रतियोगिता के आयोजन हुए। मेहंदी में सुष्मिता, शिवानी, सुषमा, लक्ष्मी, अंजली, खुशबू, अलीशा, खुशबू यादव, नेहा, राधिका शर्मा, लक्ष्मी शिवहरे ने प्रतिभाग किया। जिसमें सुषमा प्रथम, खुशबू द्वितीय व अलीशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं निबंध प्रतियोगिता में माही, मुस्कान चौरसिया, शान्या परवीन, लक्ष्मी प्रजापति, अनुषा यादव, नैंसी गुप्ता, शाहनवाज ने भाग लिया। जिसका परिणाम बुधवार को घोषित किया जाएगा। जबकि भाषण प्रतियोगिता में भारतीय लोकतंत्र में मतदाता की भूमिका विषय पर छात्र-छात्राओं ने अपने विचार रखे। जिसमें अनुषा यादव प्रथम, शाहनवाज द्वितीय तथा नैंसी गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसके पांडेय ने परिणामों की घोषणा की।
विज्ञापन

इस मौके पर रक्षादीन निषाद, डॉ. दयाराम गौतम, शुभम, केशव प्रजापति, नंदकिशोर, मीना तिवारी, अल्ला प्रजापति, गजाला जफर, शिखा द्विवेदी, विनीता प्रजापति आदि प्रवक्ता मौजूद रहे।

मां गौरा महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता में अपने विचार रखती छात्रा खुशबू।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें