रोडवेज बस की टक्कर से वृद्धा घायल
कुरारा। क्षेत्र के पतारा श्रमदान के पास रोडवेज बस की टक्कर लगने से वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने यूपी 112 को सूचना दी। पुलिस ने बस को थाने में खड़ी करवा कर महिला को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया है।
पतारा गांव निवासी रनिया (60) हमीरपुर से वापस गांव के लिए वाहन से उतर कर सड़क किनारे खड़ी थी। तभी हमीरपुर डिपो की बस दिल्ली जा रही थी। श्रमदान के पास बस की टक्कर लगने से घायल हो गई। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि घायल के परिवारीजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। (संवाद)