फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य निर्धारण व कठिन परिश्रम से मिलती है सफलता

विज्ञापन
राठ में जेसी सप्ताह के पहले दिन समारोह को संबोधित करते जेसी रविंद्र गुप्ता - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। चौपरा रोड स्थित विवाहघर में जेसीआई राठ के जेसी सप्ताह का शुभारंभ हुआ। पहले दिन वरिष्ठजनों ने युवाओं को भविष्य निर्धारण के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
विज्ञापन

जेसीआई राठ के संस्थापक सदस्य व व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल ने कहा कि सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारण जरूरी है। लगन और कड़ी मेहनत से सफलता का मार्ग खुलता है। जेसी रविंद्र गुप्ता ने कहा कि युवा वर्ग अनावश्यक कार्यों में समय और ऊर्जा नष्ट न करें।
पूर्व मंडल अध्यक्ष जेसी अभय खरे व वरिष्ठ सदस्य विनय अग्रवाल ने जेसी सप्ताह की सफलता पर शुभकामनाएं दीं। सप्ताह सभापति जेसी धर्मेंद्र कोष्टा ने जेसीआई सप्ताह के सातों दिनों के होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम निर्देशक नवीन बुधौलिया व रिजवान ने संचालन किया। सचिव सूर्यमणि तिवारी ने आगंतुकों का आभार जताया। अध्यक्ष अवधेश जड़िया ने सभी का स्वागत किया। कोषाध्यक्ष उमेश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, डॉ कमलेश मिश्रा, जितेंद्र कुशवाहा, शिवशरण सोनी, अमरजीत सिंह अरोरा, अनवार मोहम्मद भी मौजूद रहे।
जेसी सप्ताह में होंगी ये प्रतियोगिताएं
जेसी सप्ताह सभापति धर्मेंद्र कोष्टा ने बताया कि सभी प्रतियोगिताएं वर्चुअल होंगी। जेसी रविंद्र गुप्ता के निर्देशन में 10 सितंबर को गायन प्रतियोगिता, जेसी प्रमोद सर्राफ के निर्देशन में 11 को कला, जेसी दीपमणि बुधौलिया के निर्देशन में 12 को सामान्य ज्ञान, जेसी मो. रिजवान के निर्देशन में 13 को नृत्य, जेसी नीलम कौशल के निर्देशन में 14 को कुशल गृहणी प्रतियोगिता, जेसी प्रवीण बुधौलिया के निर्देशन में 15 को मंद गति बुलेट बाइक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें