मृतक छात्रा सोनिका की फाइल फोटो।
- फोटो : HAMIRPUR
भरुआसुमेरपुर। ललपुरा थाना क्षेत्र के कलौलीजार में गुरुवार की रात बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह कस्बे के राजकीय महाविद्यालय में पढ़ती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। अचानक हुई इस घटना से कोहराम मचा है।
कलौलीजार निवासी रामेश्वर वर्मा की पुत्री सोनिका (19) बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। प्रधान अरविंद यादव ने बताया कि गुरुवार की रात घर के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता शुक्रवार की सुबह परिजनों की नींद खुलने के बाद चल सका।
परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। परिजन घटना के बारे में कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद