शहर के पारस गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में रिमझिम इस्पात लिमिटेड के निदेशक योगेश अग्रवाल क?
- फोटो : HAMIRPUR
भरुआसुमेरपुर। भाजपा की विधानसभा योजना बैठक में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित कर हौसला बढ़ाया। कोरोना काल में एक रुपये में ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराने वाले रिमझिम इस्पात के निदेशक योगेश अग्रवाल, कोरोना के दौरान कस्बे के हर संभव मदद करने पर कोविड फाइटर्स ग्रुप के कार्यकर्ताओं सिद्धार्थ ठाकुर और गौरव पांडेय सहित टीम को सम्मानित किया।
इसके अलावा बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी की डायरेक्टर उमाकांती पाल को स्मृतिचिह्नत और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संवाद