परेड में महिला पुलिस कर्मियों को ड्रिल अभ्यास कराते एसपी कमलेश दीक्षित।
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। पुलिस परेड ग्राउंड में शुक्रवार को होने वाली परेड की एसपी कमलेश दीक्षित ने सलामी ली। उन्होंने पुलिस फोर्स को ड्रिल व शस्त्र अभ्यास कराया। साथ ही ड्रोन कैमरे के संचालन का भी अभ्यास कराया। एसपी ने पुलिस लाइन स्थित एमटी शाखा व यूपी 112 की गाड़ियों का निरीक्षण किया।
उन्होंने गाड़ियों के रखरखाव और कार्यालय में रजिस्टर चेक किए। एसपी ने यूपी-112 प्रभारी और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यहां स्थित भोजनालय का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता को चेक किया गया। इस मौके पर सीओ सदर अनुराग सिंह, प्रतिसार निरीक्षक, पीआरओ एसपी व अन्य संबंधित पुलिसकर्मी मौजूद रहे। संवाद