फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम सदर ने गेंहू खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर/कुरारा,गोहांड। शुक्रवार से शुरू होने वाली गेहूं खरीद का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। सुमेरपुर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजय कुमार मीणा ने केंद्रों में की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
विज्ञापन

सुमेरपुर कस्बे में नवीन गल्ला मंडी में विपणन शाखा के साथ पीसीएफ के दो केंद्र खोले गए हैं। गेहूं खरीद के लिए नवीन गल्ला मंडी की ओर से नीलामी चबूतरा संख्या एक मुहैया कराया गया है। पहले दिन किसी भी केंद्र में बोहनी नहीं हुई। मौदहा संवाद के अनुसार केंद्र प्रभारी खाली बैठे रहे। मंडी स्थित सभी खरीद केंद्र खुले, लेकिन हाट निरीक्षक शाखा के प्रभारी नदारत रहे। मंडी समिति के अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को 100 क्विंटल से अधिक गेहूं आया। किसान रजिस्ट्रेशन कराने व टोकन लेने तथा अन्य परेशानियों से बचने के लिए आढ़तियों को गेहूं 1950 से लेकर 2000 प्रति क्विंटल बेच नगद रुपये उठा रहे हैं। मुस्करा संवाद के अनुसार मंडी समिति परिसर में तीन गेहूं खरीद केंद्र खोले गए हैं। तीनों केंद्रों में कांटा, पंखा एवं पीने का पानी सहित पल्लेदार आदि की व्यवस्था दुरुस्त दिखाई दी। तीनों केंद्र प्रभारियों ने बताया कि पहले दिन एक भी खरीद नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें