हमीरपुर। कानपुर- सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को क ब्जे में लिया है। देर रात तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
शुक्रवार की शाम करीब आठ बजे 45 वर्षीय अज्ञात युवक बिना हेलमेट लगाए बाइक से हाईवे पर कुछेछा की ओर जा रहा था। तभी उसे बेकाबू ट्रक ने राठ मोड़ पर कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के ईएमटी सोहेल व पायलट हरमेश घायल को जिला अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की शिनाख्त अभी तक नहीं हुई है। मृतक युवक आसपास के किसी गांव का बताया जा रहा है। कोतवाल भरत कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है। उसकी पहचान कराई जा रही है।