फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क धंसी, आवागमन में परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। गुसियारी और कपसा के बीच नहर की पुलिया का निर्माण बेहद घटिया होने से धंस गई है। सड़क गहरे गड्ढों में तब्दील है। जिससे आवागमन भी बाधित होने के साथ आएदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग चित्रकूट इस पर ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन

कस्बे से कपसा, इचौली, गुसियारी, मटौंध होते बांदा मंडल मुख्यालय को जाने वाला मुख्य मार्ग है। इसी मार्ग पर सदर विधायक युवराज सिंह का गांव इचौली है। वह भी आएदिन इसी मार्ग से निकलते हैं। फिर भी मार्ग की मरम्मत नहीं हो रही है। प्रधान गुसियारी असरार अहमद खान ने बताया जिस समय कपसा और गुसियारी के बीच सड़क पर पुलिया बनाई जा रही थी।
उसी समय अधिकारियों से मिट्टी भराई का कार्य कमजोर होने की बात कह सड़क के धंसने का आशंका जताई थी। लेकिन ठेकेदार लीपापोती कर चले गए। गांव निवासी अच्छन फौजी, अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल कुद्दूस ने कहा नहर की पुलिया के आसपास धंसे मुख्य मार्ग की तत्काल मरम्मत कराई जाए। उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया ने बताया उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों से सड़क को ठीक कराने के लिए कहा है। हालांकि यह कार्य सिंचाई विभाग ने कराया है। इसलिए लोनिवि से सिंचाई विभाग को सड़क मरम्मत तत्काल कराए जाने के लिए धन उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें