फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: नदी-नाले उफानाए, 18 गांवों से संपर्क कटा

Mon, 14 Jul 2025 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
पढ़ोरी गांव के पास रपटा के ऊपर से बहता पानी निकालते ग्रामीण। - फोटो : पढ़ोरी गांव के पास रपटा के ऊपर से बहता पानी निकालते ग्रामीण।
विज्ञापन
मौदहा। बीते दो दिन से हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। जिससे आम जनमानस का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस कारण 18 गांवों का मुख्यालय से संपर्क भी टूट चुका है।
विज्ञापन

रपटे पर पानी भरने से मरीजों व राहगीरों को अतिरिक्त चक्कर काट कर जाना पड़ रहा है। पढोरी रपटे पर जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। यहां सुरक्षा के लिए पुलिस की तैनाती कर दी गई है। राजस्व निरीक्षक ने बताया कि सचेत रहने की मुनादी भी करवाई जा रही है।
लगातार बारिश के कारण गांव पारा, हिमौली, लदार, गुरदाहा, बम्हरौली,सिसोलर, गढा, बैजेमऊ, खैरी, बम्हरौली व ढीहा डेरा आदि गांवों का संपर्क कस्बे व मुख्यालय से टूट गया है। इससे आम जनमानस को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। लदार गांव निवासी अंशु, अमर सिंह, संजू आदि ने बताया की नदी में डेढ़ मीटर से अधिक जलस्तर बढ़ गया है।
विज्ञापन

कहीं से भी निकलने का रास्ता नहीं है। इसी प्रकार ग्राम पारा निवासी चंद्रपाल ,राजपाल, राजेश बृजेश आदि ने बताया कि सुनहरी रपटे में तेज बहाव होने पर गांव का संपर्क कस्बे से कटा हुआ है। गुरदहा निवासी अवधेश ,बब्बू, बृजकिशोर ने बताया कि गांव से निकलने के लिए कोई रास्ता खुला नहीं है। ग्रामीणों को आवश्यक वस्तुएं या मरीजों को ले जाने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही हैं।
इसी प्रकार पढोरी रपटे में लगातार जल स्तर बढ़ने से छह से अधिक गांव का संपर्क कट गया है।
राजस्व विभाग के कर्मचारी लगातार जल स्तर की निगरानी कर रहे हैं। गांव में सावधानी बरतने के लिए मुनादी पिटवा दी गई है। वहीं, फतेहपुर प्रधान सियाराम विश्वकर्मा ने बताया की मुनादी पिटवाकर ग्रामीणों को आगाह किया गया है कि रपटे की ओर न जाएं।
इस संबंध में उपजिलाधिकारी राजकुमार गुप्ता ने बताया कि नदी नालों से जुड़े गावों में मुनादी करा दी गई है। लगभग सभी गांवों के वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था है। आवश्यकता पड़ने पर नाव या स्टीमर भेजा जाएगा। छानी गांव का निरीक्षण किया गया जहां अब जलस्तर घट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें