फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: जन आंदोलन बनी पानी की पाठशाला

Mon, 14 Jul 2025 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
पानी की पाठशाला में छात्र-छात्राओंं को जल संरक्षण की अलख जगाते जल शक्ति विद्यापीठ के अध्यक्ष।  - फोटो : पानी की पाठशाला में छात्र-छात्राओंं को जल संरक्षण की अलख जगाते जल शक्ति विद्यापीठ के अध्यक्ष।
विज्ञापन
महोबा। जल संकट की चुनौती से निपटने के लिए जल शक्ति विद्या पीठ की ओर से आयोजित की जा रही पानी की पाठशाला जन आंदोलन बन गई है। जिले में 150 से अधिक स्कूलों में पहुंचकर जल संरक्षण की अलख जगाई गई। इससे जिले के लोगों को पानी बचाने के लिए प्रति जागरुकता बढ़ी है।
विज्ञापन

प्रदेश के बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा, घाटमपुर, कानपुर सिटी, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, झांसी समेत कई जिलों में अब तक 2,500 से अधिक पानी की पाठशाला का आयोजन किया जा चुका है। इस मुहिम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्यमंत्री रामकेश निषाद और जल योद्धा पद्मश्री उमाशंकर पांडेय ने राज्य भूगर्भ जल कार्यालय लखनऊ से किया था। जनपद महोबा में बच्चों से लेकर किसानों तक को जल बचत का मंत्र सिखाया गया। पाठशालाओं में किसानों को बताया कि सिंचाई में कैसे पानी की बचत करें, बच्चे कैसे अपनी दिनचर्या में जल बचत करें और आम नागरिक किस तरह घरेलू स्तर पर पानी की बर्बादी रोक सकते हैं। जल शक्ति विद्यापीठ के अध्यक्ष पद्मश्री उमाशंकर पांडेय और सचिव अंकित पांडेय इस अभियान के माध्यम से हर खेत पर मेड़, मेड़ पर पेड़ मुहिम के साथ आगे बढ़ रहे हैं। जल शक्ति विद्या पीठ की यह मुहिम अब जनांदोलन का रूप ले चुकी है। बुंदेलखंड के सभी जिलों से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गांव-शहरों तक पानी की पाठशाला के जरिए लोग जागरूक हो रहे हैं। संस्था का लक्ष्य है कि हर जिले, हर गांव और हर स्कूल तक जल संरक्षण का संदेश पहुंचे, ताकि आने वाले समय में पानी का संकट न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें