फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: चार दिन से लापता मछुआरे के लिए यमुना में रेस्क्यू ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। दोस्तों के साथ युमना नदी में मछलियों का शिकार करने निकले युवक का सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

गुरुवार को पुलिस ने यमुना नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तलाश शुरू कर दी है। लापता युवक के पिता ने बताया कि उसका बेटा मोहल्ले के दो युवकों के साथ यमुना नदी में मछली का शिकार करने गया था, तब से उसका फोन बंद है।
शहर के मेरापुर मोहल्ला निवासी राजा (22) पुत्र फगुनिया अपने साथी शिवराज व रवि के साथ बीते सोमवार को यमुना नदी सिंह महेश्वर मंदिर के पास नदी में मछली का शिकार करने गया था। तभी से वह घर नहीं लौटा। राजा के पिता फगुनिया ने बताया कि वह किसी काम से बाहर गया था। वापस आने पर घर में पत्नी जीतकुमारी ने बताया कि राजा सोमवार से घर नहीं लौटा। जो वह अपने परिवार के साथ गुरुवार की सुबह बेटे को ढूढ़ने निकला तो पता चला कि वह मोहल्ले के शिवराज व रवि के साथ यमुना नदी गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी से उसका फोन बंद आ रहा है और साथी रवि से पूछताछ पर पता चला कि वह शिवराज के साथ शाम को घर वापस आ गए थे। उन्हें पता नहीं कि राजा नदी से वापस आया या नहीं। लापता युवक के पिता ने बताया कि उसके दो बेटे हैं बड़ा बेटा सूरत में रहकर मजदूरी करता है। पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है। शहर कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। एसआई तारा सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। नदी में मछुआरों की मदद से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें