फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: शिवप्रसाद अध्यक्ष तो राजेश बने उपशाखा महोबा के उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा महोबा का द्विवार्षिक निर्वाचन सदर तहसील में संपन्न हुआ। प्रेक्षक दीपक कुमार की मौजूदगी में आयोजित निर्वाचन में शिवप्रसाद का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी विकासचंद्र यादव व प्रेक्षक की मौजूदगी में विभिन्न पदाें के लिए निर्वाचन हुआ। शिवप्रसाद को अध्यक्ष, राजेश कुमार पटेल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भूपेंद्र सिंह को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, तसउवर हुसैन को मंत्री, राजन कुमार को उपमंत्री, सुशील कुमार पटेल को कोषाध्यक्ष और शिवानी गुप्ता को लेखा निरीक्षक चुना गया।
सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत किया। इसके बाद शपथ दिलाई गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि वह कर्मचारी हित में कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। लेखपालों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस मौके पर शिवभान, लोकेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें