फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। एक सप्ताह से हो रही मूसलाधार बारिश से एक बार फिर यमुना व बेतवा नदियों का जलस्तर चार सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ने लगा है। हालांकि इनदिनों नदियों का जलस्तर 93.21 मीटर पर ही है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में हुई बारिश के चलते माताटीला व राजघाट बांध उफनाने लगे हैं। जिसके चलते माताटीला बांध के 6 गेट खोले गए हैं। इससे बेतवा का जलस्तर प्रति घंटा चार सेमी बढ़ने लगा है। उधर दिल्ली एनसीआर मेें हो रही मूसलाधार बारिश से जलस्तर बढ़ रहा है। सोमवार को यमुना का जलस्तर 93.21 मीटर व बेतवा का 93.60 मीटर दर्ज किया गया।
मौदहा बांध निर्माणखंड के सहायक अभियंता सूर्यजीत वर्मा ने बताया माताटीला बांध के 6 फाटक दो फिट की ऊंचाई से खोले गए हैं। पिछले 24 घंटे में 61 हजार 191 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिसके चलते बेतवा चार सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है। वहीं दिल्ली व हरियाणा में हुई बारिश के साथ शहर में संगम होने से यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें