राठ (हमीरपुर)। निजी गार्ड की सोमवार शाम अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन सीएचसी लाए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के इटायल गांव निवासी खलक सिंह (46) अपनी ससुराल कैंथी गांव में रह रहे थे।
वह चरखारी में निजी सुरक्षा गार्ड के साथ ही खेती किसानी करते थे। सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे अचानक उनकी अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन इलाज के लिए सीएचसी ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन ने हार्ट अटैक को मौत का कारण बताया है। मौत पर पत्नी सोना बेटा सौरभ का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अनूप सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।