फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: खुद घायल ने रची गोली मारने की साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिवांर। थानाक्षेत्र के मवईजार गांव में बीते शनिवार को युवक पर फायर करने की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अपने विरोधियों को फंसाने के लिए खुद शिकायतकर्ता ने साजिश रची थी।
विज्ञापन


गांव निवासी शिकायतकर्ता कल्पना पत्नी धर्मेंद्र ने भुजबल सिंह, अजय सिंह व जय सिंह के खिलाफ उसके देवर जितेंद्र के बाएं पैर पर गोली मार देने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी बिनोद कुमार ने बताया कि घायल जितेंद्र व उसके परिवार का भुजबल सिंह के परिवार से भूमि विवाद चल रहा है। इसी को लेकर जितेंद्र ने अपने परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर इस घटना की साजिश रची थी। जांच के दौरान घटना का खुलासा हुआ है। घटना की साजिश में शामिल सुधांशु उर्फ राजा सिंह, फरमान, शिववीर सिंह, दीपांशु सिंह और खुद पीड़ित के नाम सामने आए हैं।
बताया कि मंगलवार को जनपद कानपुर नगर के घुघुवा निवासी सुधांशु उर्फ राजा सिंह और घाटमपुर निवासी फरमान को लोदीपुर निवादा के अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय के पास बने बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। इनके पास से घटना में प्रयोग किए गए देशी रिवाल्वर और तीन खोखा सहित जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है, जबकि घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें