फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की तैयारियां तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। उपजिला निर्वाचन अधिकारी विनय प्रकाश श्रीवास्तव ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की तैयारियों के दृष्टिगत राजनीतिक दलों से नए बूथों के सृजन के संबंध में सुझाव मांगे।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदेय स्थलों से संबंधित एसडीएम द्वारा सृजित नए मतदेय स्थलों पर राष्ट्रीय/राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर बूथों की तहसीलवार जानकारी दी गई। बैठक में राजनीतिक दलों से आपत्ति व सुझाव मांगे गए।
एडीएम ने आपत्तियां व सुझाव के निस्तारण के लिए एसडीएम और तहसीलदार को निर्देशित किया। कहा कि जो नए बूथ चयनित किए गए हैं, उन्हें संबंधित एसडीएम और तहसीलदार खुद देखें। एडीएम ने बताया कि सदर विधानसभा में 476 बूथों के स्थान पर 494 हो गए हैं।
विज्ञापन

राठ विधानसभा में 451 के स्थान पर 483 बूथ हो गए हैं। बैठक में एसडीएम सरीला अजीत परेश, एसडीएम मौदहा राजेश कुमार चौरसिया, एसडीएम राठ अशोक कुमार यादव सहित समस्त तहसीलदार तथा राजनीतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें