फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरुकता कार्यक्रम के तहत आयोजित हुई मेंहदी, निबंध प्रतिगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्कूल-कालेजों में बुधवार को मेहंदी, निबंध और भाषण प्रतियोगिता कराई गई।
विज्ञापन

स्वीप कार्यक्रम प्रभारी अधिकारी/एडीएम नमामि गंगे राजेश कुमार यादव बताया कि भरत कुमार बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेड़ा शिलाजीत व राजकीय हाईस्कूल बेरी में छात्र-छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई। जीजीआईसी सुमेरपुर में मेहंदी और राजकीय हाई स्कूल धमना में पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता हुई। जीजीआईसी हमीरपुर, जीआईसी गोहांड, राजकीय हाई स्कूल बिलगांव, पूर्व माध्यमिक विद्यालय छिमौली, पिपरौदा, मकरांव, भैस्ता, पढ़ोरी में जागरुकता रैली निकाली गई।
श्रीरामस्वरूप दास ब्रह्मचारी इंटर कॉलेज धगवां, रानी अवंती बाई व राजकीय इंटर कॉलेज मुस्करा में निबंध व गांधी इंटर कॉलेज गोहांड में भाषण प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने लोगों से विधानसभा चुनाव में अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं ने निकाली जागरुकता रैली
भरुआसुमेरपुर। स्वीप कार्यक्रम के तहत जीजीआईसी की छात्राओं ने मतदाता जागरुकता रैली निकाली। जिसमें लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या नीना पांडे ने बताया कि धर्मेश्वर बाबा में बने शहीद पार्क में शहीद रविचरण प्रजापति को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। मतदाता जागरूकता रैली में सुषमा, मधु, रोशनी, निधि, सुनीता आदि शिक्षिकाओं के अलावा छात्रा स्वाति, अंजलि, प्रांजलि, सुधा, प्रीति आदि मौजूद रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें