मौदहा। भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश प्रसाद व्यास ने रविवार को पाटनपुर व बिदोखर में चौपाल लगाकर सदस्यता अभियान चलाया। साथ ही लोगों को पार्टी के कार्यों व नीतियों की जानकारी दी। ग्रामीणों ने समय पर खाद न मिलने की शिकायतें की।
उन्होंने समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान कई लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। यहां श्याम नारायण मिश्र, आशीष द्विवेदी, अरुण कुमार, राधाचरण दीक्षित, कृष्ण दत्त मास्टर व राम सजीवन आदि मौजूद रहे।