फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर से झाकड़ी, मनाली और हारसीपतन जाने वाली बसें अभी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर से चलने वाली लंबे रूट की बस सेवा बहाल न होने से क्षेत्रवासियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सुजानपुर क्षेत्र से होकर निकलने वाली ये बसें कोरोना महामारी के कारण बंद कर दी गई थीं, लेकिन अभी तक इन बसों के रूट बहाल नहीं हो पाए हैं। हालांकि, अधिकतर रूट एचआरटीसी ने बहाल कर दिए हैं, लेकिन इन रूटों पर लोगों को बस सेवा नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

इन रूटों में बिलासपुर डिपो की धर्मशाला से झाकड़ी वाया सुजानपुर बस सेवा जनता के लिए सुविधाजनक थी। धर्मशाला से कामकाज निपटा कर शाम पांच बजे यह बस सुजानपुर के लिए मिलती थी, जो रात नौ बजे पहुंचाती थी। वहीं, शिमला जाने वाले सुबह छह बजे शिमला पहुंचकर दिन में अपना कामकाज करवा सकते थे, लेकिन यह बस सेवा बंद करने के बाद अभी तक बहाल नहीं हो पाई है। इसके अलावा हमीरपुर डिपो की मनाली से सुजानपुर बस सेवा सुबह 5.40 पर मनाली के लिए रवाना होती थी। जिससे लोगों को काफी सुविधा मिलती थी। इसके साथ ही नाहन डिपो की बस विकासनगर वाया सुजानपुर से हारसीपतन भी बंद हो गई है। जनता की जोरदार मांग है कि इन रूटों को बहाल किया जाए। डीडीएम विवेक लखनपाल का कहना है कि घाटे के चलते हमीरपुर डिपो ने रूट बंद किया था। मनाली वाला रूट शीघ्र बहाल किया जाएगा।
क्या कहते हैं लोग
बार-बार बदलनी पड़ती हैं बसें : गुप्ता
सुरेंद्र गुप्ता का कहना है कि इन बसों के चलने से स्थानीय लोगों को सीधी बस सुविधा मिलती थी। अब लोगों को कभी हमीरपुर से तो कभी अन्य जगह जाकर लंबे रूटों की बसें लेनी पड़ती हैं। पहले एक ही बस से अपने गंतव्य पहुंचते थे, अब बार-बार बसें बदलनी पड़ती हैं।
विज्ञापन

शिमला के लिए शुरू हो सीधी बस : राकेश
राकेश कुमार का कहना है कि अगर लोगों को सीधी बस पकड़नी हो तो पहले टैक्सी कर हमीरपुर पहुंचना पड़ता है। इस कारण लोगों को आर्थिक हानि भी होती है। शिमला जाने के लिए रात नौ बजे यह सीधी बस सेवा थी। जिसे शुरू किया जाए।
मनाली घूमने वाले पर्यटकों को थी सीधी बस : श्याम
श्यामलाल का कहना है कि मनाली घूमने जाने वाले पर्यटकों के लिए सुजानपुर से सीधी बस मिलती थी, लेकिन जब से बस सेवा बंद हुई है, लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। निगम प्रबंधन को चाहिए कि यह बंद रूट लोगों की सुविधा के लिए जल्द शुरू किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें