फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला योजना समिति के 13 सदस्य पदों पर 11 निर्विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन में 13 पदों पर 11 निर्विरोध हैं। एक जिला पंचायत सदस्य ने अनुसूचित वर्ग की महिला के साथ अनारक्षित पद के लिए दो सेट नामांकन भरे। इसके चलते उनका नामांकन पत्र खारिज हो गया। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग के दो पदों पर किसी ने भी नामांकन पत्र नहीं भरे। जिससे यह पद खाली रह गया।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी एसके शुक्ला ने बताया जिला पंचायत सदस्यों में जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन में कुल 13 पद हैं। जबकि जिला पंचायत सदस्यों की संख्या 17 है। इनमें से विभिन्न वर्गों के लिए पदों को आरक्षित किया गया था। जिसमें अनुसूचित जाति महिला का एक पद है। इस पद पद जिला पंचायत सदस्य विमलेश ने नामांकन पत्र दाखिल किया, वहीं अनारक्षित पद पर भी नामांकन जमा किया। उन्होंने बताया अनुसूचित जाति का सदस्य अनारक्षित पद पर नामांकन कर सकता है, लेकिन चुनाव सिर्फ एक ही पद पर लड़ सकता है।
ऐसे में इस सदस्य के दोनों पर्चे निर्वाचन अधिकारी ने निरस्त कर दिए। उन्होंने बताया अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए तीन पद थे। जिनमें सिर्फ एक ही नामांकन पत्र दाखिल हुआ है। इसके चलते दो सदस्यों के पद खाली रह गए हैं। इनके चुनाव बाद में कराए जाएंगे। बताया अनुसूचित जाति के लिए दो व अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के एक, अनारक्षित महिला के लिए दो व अनारक्षित के लिए चार पदों पर सभी निर्विरोध हैं। इसके चलते तीन सितंबर को होने वाला मतदान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये निर्विरोध रहे
अनुसूचित जाति-बासुदेव सिंह, मदन कुमार।
अनुसूचित जाति महिला -दीपा देवी
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला -सुनीता रानी
अन्य पिछड़ा वर्ग -अनुज कुमार
अनारक्षित वर्ग महिला -अंजू पाल, संध्या
अनारक्षित वर्ग-पप्पू उर्फ दिनेश सिंह, रामसजीवन यादव, सुमन, हरीओम सिंह सेंगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें