हमीरपुर। होली पर्व को लेकर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की रोकथाम में खाद्य विभाग जुटा है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत रविवार को गठित सचल दल ने प्रतिष्ठानों से 12 नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे हैं।
अभिहित अधिकारी राम अवतार ने बताया कि 12 प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। मौदहा तहसील के टिकरी से एक पेड़ा का नमूना, कौशल किशोर गुप्ता सिसोलर से एक बर्फी, राजेश कुमार गुप्ता टिकरी से बेसन लड्डू, संजय गुप्ता नायकपुरवा प्रतिष्ठान से बेसन लड्डू, अरविंद कुमार सिसोलर प्रतिष्ठान से बेसन, राम सेवक नायकपुरवा प्रतिष्ठान से सरसों का तेल एवं पेड़ा, राम बाबू मुंडेरा प्रतिष्ठान से खोया, गुलाम साबिर खान हैदरगंज मौदहा प्रतिष्ठान से रसगुल्ला, छेना, पंजाबी बर्फी, खोया सहित कुल 12 नमूने संग्रहीत किए गए हैं। टीम में मनोज कुमार जायसवाल, आरके निरंजन, भइयालाल प्रजापति, ओमकार कुशवाहा, नंद लाल गुप्ता, सत्यनारायण पांडेय, सुपरवाइजर सम्मिलित रहे।