फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियार के हमले से तीन बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कोतवाली क्षेत्र के बड़ा गांव में रविवार को दोपहर में घर के अंदर खेल रहे बच्चों पर सियार ने हमलाकर घायल दिया। तीन बच्चों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बड़ागांव निवासी अनिल निषाद ने बताया कि उनका कच्चा मकान गांव के बाहर बना है। मकान के बगल से जंगल लगा है। रविवार को सुबह पत्नी कमला व मां के साथ खेत में फसल कटाई करने चले गए थे। दोपहर में वह मवेशियों को पानी पिलाने घर आए। बताया कि उनके बच्चे वहीं घर में खेल रहे थे। वह मवेशियों को बाड़े में पानी पिलाने चले गए। तभी कहीं से एक सियार वहां आ गया और बच्चों पर हमला कर दिया। जिससे पुत्र समर (5) व सागर (2) तथा पुत्री संस्कृति (3) घायल हो गए हैं। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर वह डंडा लेकर दौड़ा तो सियार ने उस पर भी हमलावर हुआ। लेकिन डंडा मारने पर वह भाग गया। तीनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें