फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार पंचायतों का उपनिदेशक पंचायत ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा। विकासखंड के चार ग्राम पंचायतों का बुधवार को मंडलीय उपनिदेशक पंचायत ने सचिवालय व शौचालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानों को निर्देशित कर शौचालयों का निर्माण जल्द कराने को कहा। उपनिदेशक दिनेश सिंह ने जल्ला, जखेला, देवीगंज व बेरी गांव का निरीक्षण किया। जल्ला में पंचायत भवन की बाउंड्रीवॉल व खिड़कियां टूटी मिलने पर प्रधान व सचिव को एस्टीमेट बनवाकर शीघ्र कार्य करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जखेला में शौचालय को शीघ्र पूरा कराने और देवीगंज में ग्राम सचिवालय भवन में पुताई व खिड़की सही करवाने को निर्देशित किया। इसके बाद बेरी गांव के निरीक्षण में शौचालय के गड्ढों में शीघ्र कनेक्शन करवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर सहायक खंड विकास अधिकारी पंचायत मनफूल पाल, ब्लॉक कोआर्डिनेटर बृजेश जोशी, आकाश गुप्ता, सचिव सुरेश वर्मा, प्रधान प्रतिनिधि अंकित सिंह, जल्ला प्रधान संतोष सिंह व सचिव हरीबाबू मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें