फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की मौत के सदमे में जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। कैंसर पीड़ित पति की मौत के सदमे में एक माह बाद बुधवार सुबह पत्नी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली क्षेत्र के औंता गांव निवासी राजेश सोनी ने बताया उनके छोटे भाई दिनेश चंद्र साइकिल सुधारने का काम करते थे। कुछ वर्षों से वह कैंसर से पीड़ित थे। 24 जुलाई को कैंसर से दिनेश की मौत हो गई थी। पति की मौत का दिनेश की पत्नी गुड्डी (39) को गहरा सदमा लगा।
विज्ञापन

तभी से वह गुमसुम रहने लगीं थीं। बुधवार सुबह करीब सात बजे गुड्डी ने घर की अटारी पर पुत्री रिंकी के दुपट्टे से फांसी लगा ली। जब तक परिजनों को जानकारी हुई उनकी मौत हो चुकी थी। पिता की मौत के बाद मां के आत्महत्या करने से उनके पुत्र हरिश्चंद्र (20) व पुत्री रिंकी (18) अनाथ हो गईं हैं। बड़ी बेटी का विवाह हो चुका है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें