फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परचून की दुकान से चोरों ने सवा लाख की नगदी पार की

विज्ञापन
विज्ञापन
बिवांर (हमीरपुर)। कस्बे के नया बस स्टैंड स्थित किराने की दुकान से चोर शटर तोड़कर सवा लाख नगदी चुरा ले गए। पीड़ित दुकानदार ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी निखिल मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार देर शाम उसने आठ बजे दुकान बंद कर दी और घर चला आया। शनिवार की सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो देखा कि दुकान की शटर का एक कुंडा टूटा है अंदर गुल्लक टूटी पड़ी थी और उसमें रखे सवा लाख रुपये गायब थे। बताया कि शुक्रवार को व्यापारी को पैसे लेने आना था। इसी के चलते रुपये रखे थे। लेकिन व्यापारी के न आने से वह रुपये दुकान में ही छोड़ आया था। वहीं थानाध्यक्ष दुर्गविजय सिंह का कहना है कि चुनाव की वजह से रात भर फोर्स की चहलकदमी रही है, ऐसे में चोरी समझ नहीं आती, फिर भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान ने नगदी उड़ाई
मुस्करा। कस्बे में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने गोलक में रखी तीन हजार रुपये चोरी कर लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
कस्बा निवासी गौरव शुक्ला ने बताया कि हमीरपुर रोड में लीलावती पेट्रोल पंप के पास उसकी बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान शुक्ला ट्रेडर्स के नाम से है। बताया कि शुक्रवार की शाम रोज की तरह दुकान बंदकर घर चला गया था। शनिवार को सुबह जब दुकान खोलने पहुंचा तो देखा कि ताले टूटे पड़े हैं और शटर के अंदर दुकान में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा है। उसमें रखे तीन हजार चोर ले गए। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की घटना की तहरीर प्राप्त हुई है जिसकी जांच करते हुए जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें