हमीरपुर। वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में 69 लाख 59 हजार 936 पौधे रोपित करने का लक्ष्य है। इसमें 33 लाख पांच हजार 400 पौधे वन विभाग व 36 लाख 54 हजार 536 पौधे अन्य विभाग मिलकर रोपित करेंगे।
शुक्रवार को डीएम डा. चंद्रभूषण ने कलक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण कर वन महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बताया कि जनपद में एक जुलाई से सात जुलाई तक पौधरोपण का कार्य किए जाएंगे। पांच जुलाई को वृहद पौधरोपण होगा। जिसमें एक दिन में 49 लाख 41 हजार 555 पौधे रोपित होंगे। इसके अलावा छह जुलाई को चार लाख 87 हजार 196, सात जुलाई को चार लाख 87 हजार 196 व 15 अगस्त को 10 लाख 43 हजार 990 पौधों को रोपित किया जाएगा।
इस मौके पर एसपी शुभम पटेल, सीडीओ मथुरा प्रसाद मिश्र, डीएफओ यूसी राय, एसडीएम सदर रवींद्र सिंह, डिप्टी कलक्टर राजेश कुमार मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।