फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाल्ट से चार मोहल्लों में रात भर छाया रहा अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बारिश से चार मोहल्लों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

गुरुवार की रात 11 बजे पशु अस्पताल के पास लगे ट्रांसफार्मर का फ़्यूज उड़ गया। जिससे हाथी दरवाजा, रहुनियां धर्मशाला, पटकाना, अमन शहीद आदि मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। हालांकि रात में ही लाइनमैन फाल्ट ढूंढने में जुट गए। फाल्ट भी मिल गया। सुबह सात बजे बिजली की आपूर्ति हो सकी। बिजली आने के बाद पेयजल आपूर्ति शुरू हुई। लाइनमैन बाबूलाल ने बताया कि पशु अस्पताल के पास लगे ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ गया था। जिससे बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विवेक नगर निवासी प्रदीप सचान ने बताया कि रात में करीब चार से पांच घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। भीषण गर्मी में बिजली न आने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

खालेपुरा निवासी सौरभ सेन ने बताया कि बरसात शुरू होते ही बिजली की आंख मिचौली शुरू हो जाती है। जरा सी बारिश से लाइनों में फाल्ट आने से घंटों बिजली गुल रहती है। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ती हैं।
रात में करीब एक बजे लाइन में फाल्ट हो गया था। भूमिगत लाइन होने पर फाल्ट ढूंढने में समय लग गया। जिससे करीब सात घंटे आपूर्ति बाधित रही। सुबह फाल्ट सही हो गया है आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
सुमित व्यास, एक्सईएन
---------------
इनसेट
तार टूटने से आपूर्ति ठप
कुरारा। क्षेत्र के जल्ला विद्युत सब स्टेशन की लाइन 20 साल पुरानी है। इससे भैंसापाली, जखेला, कसौली पुरवा को आपूर्ति दी जाती है। जखेला गांव निवासी राज बहादुर सिंह, वीरेंद्र कुमार, भैसापाली के अरविंद कुमार, मोर सिंह आदि ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 12 बजे जर्जर लाइन के तार टूट जाने से एकल पेयजल योजना ठप हो गई। लोग एक-एक बूंद पानी के लिए परेशान हैं। अवर अभियंता अभिषेक साहू का कहना कि भैंसा पाली विद्युत लाइन ब्रेक डाउन होने से विद्युत आपूर्ति बंद है। जल्द ही आपूूर्ति बहाल की जाएगी। (संवाद)
बिजली गिरने से इंसुलेटर फुंके
सात गांवों की बिजली गई
भरुआसुमेरपुर। उपकेंद्र में बिजली गिरने से इंसुलेटर फुंक गए। जिससे सात गांवों की बिजली गुल हो गई।
गुरुवार की रात आठ बजे बारिश के बीच बिजली गिरने से 33 केवी लाइन में फाल्ट से विदोखर सब स्टेशन की बिजली रात में ही बंद हो गई। सबस्टेशन से जुड़े विदोखर मेदनी, विदोखर पुरई, पलरा, बंडा, मवईजार, चंदौलीजार, नदेहरा आदि गांवों की बिजली गुल हो गई और सुबह जलापूर्ति नहीं हो सकी। साथ ही कुटीर उद्योग ठप हो गए। दोपहर बाद फाल्ट ठीक होने के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली विभाग के अवर अभियंता रविंद्र कुमार साहू ने बताया कि बिजली की चपेट में आने से 33 केवी लाइन के इंसुलेटर ध्वस्त हो गए थे। फाल्ट ठीक कराकर सभी गांवों की आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन

बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
भरुआ सुमेरपुर/गोहांड। विद्युत पारेषण खंड के अधिशासी अभियंता मुकेश त्यागी ने बताया कि 132 केवी राठ सबस्टेशन में मेन बस में जंपर टाइपिंग वह क्षतिग्रस्त जंपरों को बदलने का कार्य किया जाएगा। इसलिए दो व तीन जुलाई को शाम 6 से 7 तक 33 केवी सबस्टेशन मुस्करा, गोहांड, नौरंगा एवं राठ की आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि इसी तरह 132 केवी उपकेंद्र सरीला के मेन बस में जंपर मरम्मत एवं क्षतिग्रस्त जंपरों के बदलने का कार्य चार जुलाई को किया जाएगा। जिससे शाम 6 से 7 बजे तक 33 केवी सबस्टेशन खेड़ा, ममना, छानी, सरीला की आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से आपूर्ति बाधित होने पर सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें