फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर पीड़िता ने शुरू किया आमरण अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बिवांर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा से छेड़खानी के आरोपियों पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इससे नाराज होकर छात्रा ने सोमवार से कलक्ट्रेट गोल चबूतरे में आमरण अनशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी इंटर की छात्रा ने बताया कि गांव निवासी दो युवक आए दिन अश्लील हरकतें करते हैं, लोकलाज के भय से उसने किसी ने नहीं कहा। आठ फरवरी को जब वह घर में सो रही थी। तभी दोनों युवक घर में घुस आए और तमंचा दिखाकर उससे छेड़खानी शुरू कर दी। शोर मचाने पर उसके पिता आ गए तो दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पहुंची पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले गई। लेकिन कार्रवाई किए बगैर उन्हें छोड़ दिया। इससे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। वह आए दिन धमकी देते हैं कि अगर शिकायत करना बंद नहीं किया तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सोमवार से कलक्ट्रेट गोल चबूतरे में आमरण अनशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें