फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने घर में घुसकर लाखों के जेवरात व नगदी पार किए

विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला/ मुस्कुरा। अलग-अलग थानाक्षेत्रों के तीन घरों से चोरों ने लाखों के जेवर जेवर, नकदी, बाइक समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने दो घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जलालपुर थानाक्षेत्र के ममना गांव के बाजार मोहल्ले में दो घरों में चोरी हो गई है। गांव के आनंद पासवान अपने घर में सो रहे थे। तभी चोर दरवाजे का ताला तोड़कर घुस गए और बाइक चोरी कर ले गए। वहीं गांव के ही सुरेश विश्वकर्मा के घर से चोर पांच हजार रुपये नकदी व सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि दोनों चोरियों में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर पुलिस जांच में जुटी है।
मुस्करा संवाद न्यूज एजेंसी के अनुसार- थानाक्षेत्र के ग्राम ऐंझी निवासी धर्मेंद्र राजपूत ने प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह को दी तहरीर में बताया कि रविवार की रात चोर दीवार फांदकर मकान के अंदर घुस आए और कमरे में रखा बक्सा व सूटकेस उठाकर प्राथमिक विद्यालय के सुनसान परिसर में ले गए। जहां उनका कुंदा तोड़कर उसमें रखे सोने का मंगलसूत्र, सोने की झुमकी, दो जोड़ी चांदी की पायल, सोने की अंगूठी, एक दर्जन चांदी की बिछिया सहित कीमती कपड़े व 13 हजार रुपये चुरा ले गए हैं। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर चोरों की सरगर्मी से तलाश की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें