फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वक्फ बोर्ड में धांधली व अनियमितताओं के चलते नई कमेटी हुई गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। कस्बा स्थित मोहर्रम के सबसे बड़े इमाम चौक उपरौस में वक्फ कमेटी बनाकर दुकान निर्माण सहित मुसाफिर खाने के नाम पर भारी घोटालों के आरोप में पूर्व कमेटी को भंग कर दिया गया। इसकी जगह नई कमेटी जांच उपरांत घोषित की है।
विज्ञापन

उपरौस इमाम चौक वक्फ नंबर 81 में ताजियों का जलसा आयोजित होता है और मुहर्रम में आग का अलाव भी कूदा जाता है। इस वक्फ नंबर 81 में मोहल्ले के सुलेमान व शमशुद्दीन आदि ने एक कमेटी गठित कर 39 व्यावसायिक दुकानें व एक मुसाफ़िरखाना तथा एक इमाम चौक कमेटी का हाल निर्मित कराया था। इस पर वक्फ विकास निगम से धनराशि आवंटित हुई थी। आरोप है निर्माण के बाद दुकानों को नियमों को ताक में रख परिवारी व संबंधियों को किराए में आवंटित कर दी गईं।
मुसाफ़िरखाने में बेटे को जिम संचालित करा दिया। इस मामले में वक्फ बोर्ड के अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर जांच की मांग की थी। वक्फ बोर्ड द्वारा गठित दो सदस्यीय कमेटी ने दोनों पक्षों के बयानों व स्थलीय निरीक्षण कर अभिलेखों का परीक्षण किया।
विज्ञापन

कमेटी ने जांच में शिकायत सहीं पाई। जिस पर शमशुद्दीन माहतौं व सुलेमान आदि की कमेटी को नई मान्यता न देकर मो.जावेद माहतौं अध्यक्ष, सचिव अजहरुद्दीन हैदरगंज, रजा मोहम्मद कैशियर आदि की पांच सदस्यीय कमेटी को मान्यता दी है।
वक्फ बोर्ड के असिस्टेंट सेक्रेटरी ताजदार आलम ने 20 सितंबर को जारी आदेश में शमशुद्दीन द्वारा अपनी कमेटी के नवीनीकरण को खारिज कर मो.जावेद को उपरौस की कमेटी को मान्यता प्रदान की है। इस संबंध में डीएम को आवश्यक जानकारी व कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें