फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: आग लगाने से मौत के मामले में हत्या की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के पत्योरा गांव में पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले में मृतका के भाई ने चार ससुराली जनों के खिलाफ हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बांदा जनपद के जसपुरा थानाक्षेत्र के नारायण गांव निवासी धर्मराज निषाद ने बताया कि उसकी बहन रेनू निषाद (35) की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व पत्योरा गांव निवासी रामकांत निषाद के साथ हुई थी। बहनोई मुंबई में रहकर मजदूरी करता है। बहन से उसकी ननद पूजा ने दो लाख रुपये उधार ले रखे थे।
मकान में छत डलवाने के लिए उसने ननद से उधार दिए गए दो लाख वापस मांगे। आरोप लगाया कि उधारी मांगने से नाराज ननद पूजा असवारमऊ सजेती निवासी ननदोई सोनू निषाद के साथ गांव पहुंची और 27 जुलाई को शाम 4:00 बजे उसकी बहन के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी जिसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन

भाई ने आरोप लगाया कि इस घटना को अंजाम देने में सास उर्मिला, ससुर कामता ने भी सहयोग किया। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि भाई की शिकायत पर सास, ससुर, ननद एवं ननदोई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें