फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट का विधायक ने किया उद्घाटन

विज्ञापन
राठ सीएचसी में आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करतीं विधायक मनीषा अनुरागी - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। सीएचसी में विधायक निधि से पचास लाख रुपये की लागत से ऑक्सीजन प्लांट तैयार किया गया है। शुक्रवार को विधायक मनीषा अनुरागी ने प्लांट का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि प्लांट तैयार होने से ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने में सक्षम होंगे। उन्होंने कहा कि प्लांट से सीएचसी के अलावा अन्य जगह भी सिलिंडर द्वारा आक्सीजन की आपूर्ति की जा सकेगी।
डॉ. भरत राजपूत ने बताया कि मैटरनिटी विंग में तीस बेड हैं। इनमें बीस बेड पाइप लाइन द्वारा आक्सीजन से जोड़े गए हैं। सभी बेडों को आक्सीजन युक्त करने के लिए विभाग को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी, डॉ. सुप्रिया पटेल, डॉ. वंदना अग्रवाल, मोहित मिश्रा, रविंद्र शर्मा, शिवरतन विश्वकर्मा, बृजभूषण दाऊ, मुकेश गुप्ता, मनीष सोनी, दीपू मुंशी, अनुज सक्सेना, योगेश मामा, संतोष अनुरागी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें