फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। करीब महीने भर पहले शहर के रहुनियां धर्मशाला में किराए पर रह रही महिला की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में मां ने ससुराल के आठ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी निवासी सुधा द्विवेदी ने बताया कि बेटी राखी की पहली शादी कालपी में की थी। कुछ समय बाद पति की मौत हो गई। इस पर राखी अपनी बेटी पयस्वनी को लेकर उनके साथ रहने लगी। 19 अप्रैल 2019 को बेटी की दूसरी शादी कानपुर देहात के मूसानगर निवासी अमित मिश्रा से की।
शादी के बाद से अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले बेटी का उत्पीड़न करने लगे। कुछ समय बाद अमित राखी को लेकर शहर के रहुनियां धर्मशाला में किराए के मकान में रहने लगे। 10 अगस्त को राखी की ससुरालियों ने हत्या कर आत्महत्या का रूप दे दिया।
विज्ञापन

तहरीर पर पुलिस ने पति अमित, ससुर रामकिशोर, सास ममता, देवर ललित, अजीत, और सुमित, ननद गोल्डी व विजया के खिलाफ दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें