फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: प्रभारी मंत्री ने स्वच्छता ही सेवा में किया श्रमदान

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। रविवार को जिले के प्रभारी राज्य मंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग मनोहर लाल ने स्वच्छता ही सेवा के तहत श्रमदान किया। महाभियान कार्यक्रम के तहत मुख्यालय स्थित चौरा देवी मंदिर प्रांगण में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में उनके साथ राज्यसभा सांसद, जिले के नोडल अधिकारी, जिलाधिकारी समेत काफी संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री के अलावा राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद, जिले के नोडल अधिकारी/प्रमुख सचिव व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग डॉ. शंमुगा सुंदरम एमके, जिलाधिकारी राहुल पांडेय, नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद आदि ने भी चौरा देवी प्रांगण में झाड़ू लगाकर, पॉलिथीन कूड़ा आदि एकत्र कर श्रमदान किया। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों कर्मचारियों व अन्य लोगों को स्वच्छता अपनाने की शपथ दिलाई।
कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर यह कार्यक्रम पूरे देश में संचालित हो रहा है। इस प्रकार के कार्यक्रमों में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। कहा कि जीवन में स्वच्छता का बहुत महत्व है। इसे अपनाने से शरीर स्वस्थ रहता है। राज्यसभा सांसद ने कहा कि यह स्वच्छता अभियान महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने की दिशा में उठाया गया एक अत्यंत सराहनीय कदम है। कार्यक्रम का संचालन जलीस खान ने किया। इस मौके पर एसडीएम सदर, सीओ सदर ,बीएसए, ईओ नगर पालिका सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें