भरुआसुमेरपुर। कस्बे के वार्ड-9 इमिलिया थोक में रविवार को सुबह गैस सिलिंडर लीकेज होने से आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई।
बिवांर थाना क्षेत्र के टीहर गांव निवासी बलराम यादव वार्ड-9 निवासी लालजी यादव के मकान में किराए पर परिवार सहित रहते हैं। रविवार को सुबह करीब नौ बजे बलराम की पत्नी खाना बना रही थी। इसी बीच गैस सिलिंडर में लीकेज से आग लग गई। आग की लपटे देख चीख पुकार मच गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। इस पर फैक्टरी एरिया पुलिस चौकी इंचार्ज राहुल मिश्रा, यूपी-112, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंमी और आग बुझाई। समय से आग बुझ जाने से किसी तरह का नुकसान नहीं हो सका है। (संवाद)