फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमएस ने आशा कार्यकर्ता से कहा, उठक-बैठक लगाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। महिला जिला अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अब सीएमएस डॉ. फौजिया अंजुम नोमानी पर आरोप है कि मरीज को भर्ती कराने आईं आशा कार्यकर्ता को अस्पताल के अंदर फोन पर बात करते देख भड़क गईं। उन्होंने आशा कार्यकर्ता को कमरे में बंधक बनाकर कहा कि उठक-बैठक लगाओ नहीं भिजवा दूंगी। आशा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम डॉ. चंद्रभूषण त्रिपाठी से शिकायत की है।
विज्ञापन

अस्पताल में बेपर्दा महिलाओं व वसूली के वीडियो वायरल हो गए थे। इस पर सीएमएस ने अस्पताल में मोबाइल जमा करने का फरमान जारी कर रखा है। इससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को दो मरीजों को लेकर अस्पताल पहुंची पतारा की आशा कार्यकर्ता सावित्री दो मरीजों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचीं। सावित्री ने बताया कि एक मरीज को भर्ती कर दूसरे मरीज से मोबाइल पर बात कर रहीं थी। आरोप है कि सीएमएस मोबाइल पर बात करते देख भड़क गईं और मोबाइल छीन लिया। कहा कि इसको जेल में डालो। इसके बाद कमरे बंद कर लिया। इसके बाद उठक-बैठक लगाने के लिए कहा। विरोध जताने पर बड़ी मुश्किल में वहां से बाहर निकल सकी।
आशा कार्यकर्ताओं सावित्री, ममता, शैलन्दी कुमारी, अलका, सुमित्रा, शांतु कुमारी, वंदना पारूल, मुन्नी देवी विमला ने जिलाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण त्रिपाठी को ज्ञापन देकर सीएमएस डॉ. फौजिया अंजुम नोमानी पर कार्रवाई की मांग की है। आरोप लगाया कि सीएमएस आशा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रहीं हैं। मोबाइल गेट पर जमा करा लेती हैं। अंदर जाने से मना करतीं हैं। जिलाधिकारी ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसने क्या, कहा
आपको खबर मिल गई। मुझे इस बारे में कुछ नहीं कहना है।
-डॉ. फौजिया अंजुम नोमानी, सीएमएस
मैं लखनऊ में एक बैठक में शामिल होने आया हूं। मामले की जानकारी नहीं हैं।
-डॉ. एके रावत, सीएमओ
हमीरपुर महिला जिला अस्पताल के रोज नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। पूर्व प्रकरणों में कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।
डॉ. नरेश तोमर, अपर निदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य चित्रकूट धाम मंडल बांदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें